करवा चौथ पर इन 5 चीजों की खरीदारी को माना जाता है शुभ,

हर सुहागिन महिला को करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह व्रत पति की लंबी आयु व सुखद वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार को है। मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों की खरीददारी करना बहुत शुभ होता है। जानें करवा चौथ के दिन कौन-सी चीजों को खरीदना चाहिए-

लाल रंग की साड़ी या कपड़े

करवा चौथ पर लाल रंग के वस्त्रों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में लाल रंग को विवाहित स्त्री के लिए सौभाग्य व प्रेम का प्रतीक माना गया है। इस दिन महिलाएं ज्यादातर लाल या गुलाबी रंग की साड़ी पहनती हैं। अगर आपके पास लाल या गुलाबी रंग की साड़ी नहीं है तो आप सफेद और काले रंग के वस्त्रों को छोड़कर किसी भी रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं।

सोलह श्रृंगार का सामान

करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार का सामान खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। सोलह श्रृंगार के सामान में कांच की चूड़ियां, बिंदी व पायल आदि शामिल हैं।

सोने व चांदी के गहने

करवा चौथ पर सोने व चांदी के गहने या आभूषण खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। इन्हें सुहाग की निशानी माना जाता है।

पूजा का सामान

करवा चौथ के दिन पूजन में लगने वाली सामग्री जैसे दीपक, करवा व मिठाइयां आदि की खरीदारी की जाती है। करवा चौथ की पूजा में करवा का विशेष महत्व होता है, यह एक मिट्टी का पात्र होता है। मान्यता है कि इसे खरीदने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

छलनी

करवा चौथ व्रत में शाम के समय छलनी से चांद को देखने के बाद पति को देखा जाता है। करवा चौथ के दिन छलनी की खरीदारी भी शुभ मानी गई है

जरूरी सूचना

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *