रायपुर में 11 मई से ‘सुशासन तिहार 2026’ शुरू, सभी 10 जोनों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

रायपुर सुशासन तिहार 2026


रायपुर में जनसमस्या निवारण शिविर शुरू

रायपुर में नागरिकों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

  • शिविर नगर निगम के 10 जोनों में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित होंगे
  • पहला शिविर 11 मई को जोन-3, शंकरनगर, सिंधु भवन, बीटीआई मैदान के सामने लगाया जाएगा

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर

  • नगरीय प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू की
  • शिविरों में नगर निगम के साथ कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे
  • लोगों की समस्याओं का मोके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा

शिविर का समय और लाभ

  • शिविर का समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
  • निगम प्रशासन का दावा: आवेदनों का एक महीने के भीतर निराकरण
  • हर आवेदक को उसकी शिकायत समाधान की जानकारी दी जाएगी

शामिल विभाग

इन शिविरों में निम्नलिखित विभाग सक्रिय रहेंगे:

  • नगर निगम
  • राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य
  • महिला एवं बाल विकास
  • खाद्य, समाज कल्याण
  • कृषि, पशुधन विकास
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम विभाग

साथ ही, सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राही को मौके पर लाभ भी वितरित किया जाएगा।


शिविरों का शेड्यूल

  • 11 मई: जोन-3, सिंधु भवन, शंकरनगर
  • 14 मई: जोन-4, इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा
  • 18 मई: जोन-5, महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन, अश्वनी नगर
  • 19 मई: जोन-1, मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी
  • 20 मई: जोन-6, संजय यादव स्कूल, संजय नगर
  • 22 मई: जोन-2, शहीद स्मारक भवन, जीई रोड
  • 25 मई: जोन-8, अग्रसेन भवन, टाटीबंध
  • 28 मई: जोन-7, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम
  • 29 मई: जोन-9, पॉम बेलाजियो के सामने, गारमेंट फैक्ट्री परिसर
  • 5 जून: जोन-10, देवपुरी धर्मशाला, कमल विहार गेट के पास

प्रशासन की तैयारी

  • सभी जोन कमिश्नरों को शिविर का नोडल अधिकारी बनाया गया
  • शिविर स्थलों पर पेयजल, छाया, कुर्सी-टेबल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
  • व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *