H1N1 Enters Bilaspur; 7 Infected, Surveillance Tightened

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दिया है। अब तक जिले में 7 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुआ है इनमें से 5 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं जबकि 2 मरीजों का उपचार अभी जारी है।

फिलहाल दोनों मरीजों का इलाज बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में एक 75 वर्षीय महिला भी हैं । डॉक्टरों के अनुसार उनकी इसतिथि में सुधार हुआ है
और उन्हें ICU से बाहर लाया जा चुका हैउनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है ।

रायपुर की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी के बीच एक 30 वर्षीय संक्रमित मरीज की रायपुर यात्रा की जानकारी सामने आई है। इसके बाद मरीजों के संक्रमण के संभावित स्रोत और संपर्क में आए लोगों को लेकर भी निगरानी की जा रहा है

अधिकारियों की नजर फिलहाल नए संदिग्ध मामलों के साथ- साथ संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर बना हुआ है l

अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ी निगरानी

H1N1 के मामले सामने आने के बाद जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं । CIMS जिला अस्पताल और PHC-CHC स्तर पर सर्दी , खांसी, बुखार या फ्लू जैसे लक्षणों वाले संदिग्ध मरीजों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

स्वास्थ्य केंद्रो को संदिग्ध मरीजों की जांच और जरूरत के अनुसार उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है। विभाग की कोशिश है कि संक्रमण के संभावित मामलों की समय पर पहचान की जा सके और स्थिति को नियंत्रित रखा जाए।

5 मरीज ठीक होकर लौट चुके हैं घर

बिलासपुर में फिलहाल स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है और अस्पतालों तथा मैदानी स्वास्थ्य केंद्रों को संभावित मामलों की पहचान के लिए अलर्ट रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *