हनी सिंह ने 15 साल पुराने विवाद के बीच ‘इंडियन आइडल 15’ में बादशाह के रैप पर साधा निशाना,

रैपर हनी सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह देश ही नहीं, विदेश में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। वह देश के मशहूर रैपर, गायक और संगीत निर्माता हैं। अब तक के करियर में हनी सिंह ने कई हिट गाने दिए हैं। उनके करियर में कई उतार चढ़ाव भी देखने को मिले। इंडस्ट्री में हनी अपने गानों के साथ रैपर बादशाह संग अपने झगड़े को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आते हैं। इसी बीच यो यो हनी सिंह ने 15 साल पुराने विवाद के बीच बादशाह के रैप पर निशाना साधा।

दरअसल, रैपर-सिंगर बादशाह उर्फ आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 15 में जज के तौर पर नजर आएंगे। बादशाह पिछले साल के शो के जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ जज की कुर्सी संभालते दिखेंगे। हाल ही में इसी शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें बादशाह अपना रैपिंग कौशल दिखाते नजर आए थे। प्रोमो में श्रेया और विशाल भी नजर आ रहे थे। लेकिन हनी सिंह को बादशाह के गाने के बोल पसंद नहीं आए। यही नहीं, हनी ने जवाब में बादशाह पर कटाक्ष किया।

हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बादशाह के प्रोमो को शेयर करते हुए उन पर निशाना साधा। हनी ने प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा, “ऐसे लिरिक्स लिखवाने हैं, बस तकदीर बन जाएगी मेरी।” उन्होंने इस टेक्स्ट के साथ एक हंसी वाला इमोजी भी बनाया है। हनी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है।

बता दें कि हाल ही में, हनी सिंह ने द लल्लनटॉप के दिए इंटरव्यू के दौरान बादशाह के साथ अपने लंबे झगड़े पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “नाराजगी अपनों से होती है सर, परायों से थोड़ी ना होती है।” इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हालांकि रफ्तार ने बादशाह की तुलना में अधिक डिस ट्रैक जारी किए हैं, फिर भी वह रफ्तार के टैलेंट का सम्मान करते हैं। हालांकि, हनी सिंह ने ये साफ कर दिया कि वो भविष्य में कभी भी बादशाह के साथ काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “अगर रफ्तार, लिल गोलू, इक्का इन तीनों के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो मैं निश्चित रूप से करूंगा, क्योंकि ये सड़कों से उठे हुए सितारे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *