पति ने परिवार में बाटा पिज्जा, गुस्साई पत्नी ने बुलाए अपने भाई; लड़ाई में देवरानी को लगी गोली

पिज्जा को लेकर चल गई गोली। जी हाँ, घटना देश की राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके की है। घर में पिज्जा आया और आपस में बांटा गया। इसी लेन-देन में पुराना विवाद उखड़कर सामने आया और गोलियां चल गईं। इसमें एक महिला को गोली लगी है। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी हुई तो चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

परिवार का बेटा जीशान पूरे सभी के लिए पिज्जा लेकर आया। उसने अपने छोटे भाई जावेद की पत्नी सहित पूरे परिवार को पिज्जा बांट दिया। इससे जीशान की पत्नी सादिया नाराज हो गई। इस नाराजगी के पीछे की वजह दोनों भाइयों की पत्नियों के बीच पहले से चल रही लड़ाई थी। जीशान की पत्नी सादिया और जावेद की पत्नी सादमा के बीच बनती नहीं थी।

पति द्वारा देवरानी के साथ पिज्जा शेयर करना जीशान की पत्नी सादिया को नागवार गुजरा। इसी बात से घर में विवाद शुरू हो गया और लोग आपस में झगड़ने लगे। अधिकारी ने बताया रात में सादिया ने अपने चारों भाइयों मुंताहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज को वेलकम इलाके में अपने घर बुलाया। उसके भाइयों का उसके ससुराल वालों से झगड़ा हुआ। इस दौरान सादिया के भाई मुंताहिर ने गोली चला दी, जो सादमा को जा लगी।

पुलिस ने बताया कि सादमा के पेट में गोली लगी है और उसका जीटीबी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। पुलिस ने मुंताहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *