काली मिर्च एक स्वादिष्ट और औषधीय गुणों से भरपूर एक मसाला है जिसे मसालों की रानी कहा जाता है। इसका उपयोग सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि इसके अनेक स्वास्थ्य लाभों के लिए भी किया जाता है। खासतौर से जब काली मिर्च का सेवन शहद के साथ किया जाए तो यह कई बीमारियों की छुट्टी कर देता है।
आपको बता दें, काली मिर्च के फायदे अपने आप में बेहतरीन हैं। साथ ही शहद के स्वास्थ्य लाभ भी कमाल है। अगर एक चम्मच शहद में चुटकीभर काली मिर्च मिलाकर सेवन किया जाए तो कई रोगों से राहत मिल सकती है और शरीर को कमाल के फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते है शहद और काली मिर्च दोनों के सेवन से होने वाले फायदे-
शहद में काली मिर्च मिलाकर खाने से मिलते है गजब फायदे :
सर्दी और खांसी में राहत
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, शहद में काली मिर्च मिलाकर खाने से सर्दी और खांसी में राहत मिल सकती है। आपको बता दें, काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गले की खराश और खांसी में राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। शहद एक प्राकृतिक कफ सिरप की तरह कार्य करता है और गले की सूजन को कम करता है।
इम्युनिटी को करता है मजबूत
शहद और काली मिर्च दोनों को मिलाकर खाने से इम्युनिटी भी मजबूत होता है। ये दोनों चीजें एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे मौसमी बीमारियां, संक्रमण और एलर्जी से बचाव हो सकता है।
यह शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा मिलती है। जिससे मौसमी बीमारियां, संक्रमण और एलर्जी से बचाव हो सकता है। यह शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा मिलती है।
वजन घटाने में है असरदार
शहद और काली मिर्च दोनों को मिलाकर खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और फैट को बर्न करने में मदद करती हैं। शहद में प्राकृतिक शुगर होती है, जो शरीर को ऊर्जा देती हैं। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से शरीर में जमा चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। पेट की चर्बी घटाने में यह खासतौर पर असरदार है।
ये 3 ड्रिंक्स कैंसर के रिस्क को करती हैं कम, रोज़ाना पीने के हैं बड़े फायदे
जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत
काली मिर्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को कम करते हैं। शहद के साथ इसका सेवन करने से गठिया, जोड़ों की अकड़न और दर्द में राहत दि सकता हैं। यह शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करती हैं।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
काली मिर्च गैस्ट्रिक जूस के स्राव को बढ़ाकर पाचन क्रिया में सुधार करती है। यह पेट की गैस, एसिडिटी और बदहजमी में भी राहत दिलाती है। शहद पाचन तंत्र को शांत रखता है और पाचन प्रक्रिया को आसान बनाता है। इसलिए दोनों का एक साथ सेवन पेट की समस्याओं में फायदेमंद है।
ऐसे करें सेवन
सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद में एक चुटकी ताज़ी पिसी काली मिर्च मिलाएं। इसे बिना पानी के धीरे-धीरे चाटें। नियमित सेवन से 1-2 हफ्तों में ही फर्क महसूस होने लगेगा ।