कोरबा में मिलावटखोरों और गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। हाल ही में कटघोरा में सांभर में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद अलर्ट हुए विभाग ने जिले भर में अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में Korba Food Department Raid के तहत टीम ने शहर की नामी मिठाई दुकानों और होटलों पर दबिश देकर करीब 75 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई है। इस सख्त कार्रवाई से स्थानीय कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
Korba Food Department Raid: नामी दुकानों से लिए गए सैंपल
मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग की टीम ने शिकायत मिलने के बाद पावरहाउस रोड स्थित हरियाणा जलेबी एंड स्वीट्स और छप्पन भोग में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने गुणवत्ता परखने के लिए खोवा और रबड़ी जलेबी के सैंपल लिए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है।
गंदगी मिलने पर 75 किलो मिठाई नष्ट, दुकान बंद करने के निर्देश
अभियान के दौरान टीम ने रजगामार स्थित सुनील स्वीट्स पर भी छापा मारा, जहां भारी अस्वच्छता और गंदगी देखने को मिली। जांच के दौरान दुकान में लगभग 70 से 75 किलो खराब और बासी मिठाई पाई गई।
“खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही 75 किलो खराब मिठाई को नष्ट कराया। साथ ही, दुकान में साफ-सफाई और स्वच्छता की व्यवस्थाओं में पूरी तरह सुधार होने तक फर्म को तत्काल प्रभाव से बंद रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।”