तलाक की अफवाहों के बीच अस्पताल में भर्ती हुईं माही विज, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। माही की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्हें तेज बुखार और कमजोरी की शिकायत है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टर लगातार उनके टेस्ट कर रहे हैं ताकि बीमारी की असली वजह का पता लगाया जा सके।माही की टीम ने उनकी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “माही विज को तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम उनसे ज्यादा बात नहीं कर पाए, लेकिन उनकी पब्लिसिस्ट अवंतिका सिन्हा ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, उन्हें तेज बुखार और बहुत कमजोरी है, फिलहाल डॉक्टर उनके कुछ और टेस्ट करेंगे। अभी इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती। हालांकि, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।’”

गौरतलब है कि माही हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में थीं। खबरें आई थीं कि माही और उनके पति जय भानुशाली के बीच रिश्तों में तनाव चल रहा है और दोनों तलाक की प्रक्रिया में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही ने पांच करोड़ रुपये की एलिमनी लेने से इनकार कर दिया था और कहा था कि जय अब भी उनका परिवार हैं।

माही और जय की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों की एक बेटी तारा है और साथ ही दो फोस्टर बच्चे राजवीर और खुशी भी हैं, जिन्हें ये कपल अपने बच्चों की तरह ही प्यार करता है। माही विज के फैंस फिलहाल उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *