8GB रैम वाला नया फोन, लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर, 8 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

टेक्नो आजकल अपने नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस नए फोन नाम Spark Go 3 4G हो सकता है। यह फोन भारत में स्पार्क ब्रैंडिंग के साथ आ सकता है, लेकिन कुछ मार्केट्स में कंपनी इसे Tecno Pop 20 4G के नाम से लॉन्च कर सकती है। फोन की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ स्पेसिफिकेशन्स को लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

इन फीचर्स के साथ आ सकता है टेक्नो का नया फोन

कंपनी के इस अपकमिंग फोन का मॉडल नंबर KN3 है। ये फोन Tecno Pop 20, Pop X और Tecno Spark Go 3 के मॉनिकर से मार्केट में एंट्री कर सकती है। बीते दिनों कंपनी के इस अपकमिंग डिवाइस को यूएस की FCC सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में देखा गया था। इस लिस्टिंग से फोन के कुछ खास फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है।

फोन को FCC ID 2ADYY-KN3 से FCC सर्टिफिकेशन मिला है। यह एक 4G डिवाइस होगा। इसमें कंपनी ब्लूटूथ और ड्यूल-बैंड वाई-फाई (2.4GHz + 5GHz) देने वाली है। सर्टिफिकेशन डेटाबेस में इसे मोबाइल फोन कैटिगरी में रखा गया है। इसे कंपनी KN3-15.1.2 सॉफ्टवेयर वर्जन और V1.0 हार्डवेयर वर्जन के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देने वाली है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा। लीक की मानें तो फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करेगा। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।

फोन में ऑफर किए जाने वाले अडिशनल फीचर्स में इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल और एफएम रेडियो शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन पॉप 20 4G के नाम से जनवरी में ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर सकता है। फोन की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। कीमत की बात करें, तो फोन 8 हजार रुपये से कम के प्राइस टैग के साथ आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *