राज्य में बढ़ रही सड़क हादसों की संख्या

रायपुर। राज्य में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2023 से 15 नवंबर 2025 की स्थिति में कुल 41, 829 दुर्घटना के प्रकरण में 35, 761 वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हुए जबकि 19, 066 लोगों की मौत हुई है।

बीते वर्षों की तुलना में राज्य में अक्टूबर 2025 की स्थिति में 90,56,532 पंजीकृत वाहन हैं, जिसमें वर्षवार वृद्धि होना, सड़कों की स्थिति बेहतर होने से ओवर स्पीड, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और परमिट शर्तों का उल्लंघन आदि के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। सरकार एक जनवरी से सड़क सुरक्षा माह चलाने जा रही है।

कैमरे से सड़क की निगरानी

  • लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने परिवहन विभाग के साथ यातायात पुलिस यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर लगातार चालानी कार्रवाई कर रही है।
  • उसके बाद भी हादसों में कमी नहीं आ रही। अब विभिन्न राजमार्गों पर 84 एएनपीआर कैमरा लगाए जा रहे हैं, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान हो सके। इसके अलावा ओवरलोड संचालित वाहनों को रोकने 16 स्टेटिक वे ब्रिज की स्थापना की गई है।
  • 15 नवंबर 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव देखा गया। 2023 से 2025 के बीच कुल 41,829 दुर्घटनाएं हुईं, 35,761 लोग गंभीर घायल हुए और 19,066 लोगों की मौत दर्ज की गई।

अनफिट वाहनों की जांच

  • अनफिट वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने परिवहन विभाग द्वारा अनफिट वाहनों की जांच करने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव रायगढ़, कोरबा में आटोमेटेड फिटनेस स्टेशन का संचालन किया जा रहा है। वहीं,जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, धमतरी, कांकेर, बालोद में आटोमेटेड फिटनेस स्टेशन निर्माण (एटीएस) प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *