लखनऊ में डबल डेकर से फ्री हेरिटेज सैर का पहला दिन, सिर्फ 13 महिलाएं रहीं मौजूद; ऐसे भरी बस

यूपी की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर पहली बार डबल डेकर बस दौड़ी है। इस बस से हर शनिवार को महिलाओं को हेरिटेज की फ्री सैर कराने का निर्णय लिया गया है। लेकिन शनिवार को उद्घाटन के पहले दिन मंडलायुक्त डॉक्टर रोशन जैकब बस को हरी झंडी दिखाने पहुंची तो इस 65 सीटर बस में सिर्फ 13 महिलाएं ही मौजूद रहीं। इनके अलावा परिवहन निगम, प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों से बस भरी और हेरिटेज सैर के लिए निकली।

बस चलने के बाद पहले शनिवार को मंडलायुक्त डॉक्टर रोशन जैकब सहित अन्य अधिकारियों ने बस से एक ट्रिप की जगह दो ट्रिप लगाए हैं। पहले बस 1090 चौराहे से निकलकर समतामूलक चौराहे होते हुए वापस यूपी दर्शन पार्क से 1090 चौराहे पहुंची। इसके बाद बस वापस 1090 चौराहे से बस निकली।

डबल डेकर बस का संचालन 1090 चौराहा से समता मूलक, ताज होटल, यूपी दर्शन पार्क, अम्बेडकर पार्क, फन मॉल, विश्वास खंड, गोमतीनगर, लोहिया अस्पताल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान होते हुए अवध बस स्टेशन कमता तक अप और डाउन ट्रिप के लिए तय किया गया था, लेकिन बस का संचालन निर्धारित रूट पर नहीं किया गया। इस दौरान बस में अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि हाल ही में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्‍ट्रॉनिक सिटी बस शुभारंभ किया था। नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से यह बस कामता बस अड्डे से अमौसी के लिए चलाई जाएगी। वहीं यूपी परिवहन निगम प्रशासन भी एक डबल डेकर इलेक्‍ट्रॉनिक बसों को चलाने की योजना बना रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज प्रशासन ने पहले चरण में 20 सों के लिए टेंडर जारी किया है। बसों की आपूर्ति के लिए कई बड़ी कंपनियों आवेदन भी किया है। बताया जा रहा कि इस बसों को लखनऊ से पांच बड़े शहरों के बीच चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *