त्‍योहारों पर सेहत से खिलवाड़, होटल के किचन में मिला सौ किलोग्राम एक्‍सपायर सामान

त्योहारों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम जांच कर रही है। मंगलवार को गोरखपुर के खजांची चौराहा स्थित होटल के रेस्टोरेंट में टीम ने जांच के दौरान सौ किलोग्राम एक्सपायर खाद्य सामग्री बरामद किया। यह सामग्री किचेन में रखी थी। अधिकारियों ने सभी खाद्य सामग्री को नष्ट कराया। इसके पहले तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि छेना बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई है। गंदगी के बीच मिठाई बनती मिली। संचालक की ओर से साफ सफाई पर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इसके साथ उसके पास कोई लाइसेंस भी नहीं था। छेना बनाने में मिल्क पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां से मिठाई और पाउडर का नमूना लिया गया।

उन्होंने बताया कि तीन टीमों का गठन करके पूरे जिले में जांच कराई जा रही है। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, नागेंद्र, उमाशंकर, विनय, प्रतिमा,आशुतोष आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *