नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान में बवाल, आगजनी-पथराव

राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद देवली-उनियारा में तनाव जैसा माहौल है। नरेश मीणा समर्थकों ने जगह-जगह जाम लगा दिया कई जगह पत्थरबाजी की है।राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद देवली-उनियारा में तनाव जैसा माहौल है। नरेश मीणा समर्थकों ने जगह-जगह जाम लगा दिया कई जगह पत्थरबाजी की है। पुलिस के नरेश मीणा के समर्थकों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

समर्थकों ने ट्रैक्टर के टायरों और सूखी लड़कियों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस का भारी जाप्ता मौके पर पहुंच चुका है। पुलिसकर्मियों ने पानी डालकर पहले ही आग को बुझाया। इसके बाद जले टायरों को हाइवे से हटाया। वहीं समर्थकों ने खेती में काम आने वाले लोहे के भारी भरकम औजारों को भी रख दिया था। पुलिस ने सभी चीजों को स्टेट हाइवे से हटाकर रास्ता खुलावाया।

इसके बाद दूसरी जगह फिर से उनियारा-नैनवा हाइवे को जाम कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़कर जाम को खुलवाया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को मतदान के दौरान समरावता गांव में मतदान केंद्र के बाहर नरेश मीना ने मालपुरा उपखंड अधिकारी अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। बाद में मतदान समाप्त होने के पश्चात नरेश मीना के समर्थक एकत्रित हो गए।

इससे पहले राजस्थान पुलिस के ADG विजय बंसल भारी पुलिसबल के साथ करीब 12 बजे समरावता गांव पहुंचे। उन्होंने पहले नरेश मीणा को सरेंडर करने के लिए कहा। मगर, उनके समर्थक पुलिस का विरोध करने लगे, जिसके चलते पुलिस को आंसू गैंस के गोले छोड़ने पड़े। मामला बिगड़ने से पहले पुलिस ने नरेश मीणा को एक बख्तरबंद गाड़ी में बैठाया और तुरंत गांव से निकल गई।

नरेश मीणा ने पुलिस हिरासत में जाने से करीब 20 मिनट पहले एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैं समरावता गांव के अंदर बैठा हूं। पुलिस ने इस गांव को चारो तरफ से घेरकर नाकाबंदी कर रखी है। पुलिस किसी को गांव के अंदर आने नहीं दे रही है। मेरी आप सभी से अपील है कि तुम सब पुलिस को घेरकर उनकी नाकेबंदी कर दो, और चक्का जाम कर दो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *