‘वीकेंड का वार’ शूट करने ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर पहुंचे सलमान खान, लोग बोले…

बाबा सिद्दीकी की हत्या के छह दिन बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा मैसेज भेजने वाला शख्स खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बता रहा है। इसके बावजूद, सलमान अपना वर्क कमिटमेंट पूरा कर रहे हैं। जी हां, वह तय शेड्यूल के हिसाब से ‘वीकेंड का वार’ शूट करने के लिए ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर पहुंच गए हैं।

क्या बोली पब्लिक?

इस बात की जानकारी बिग बॉस की खबर देने वाले पेज ‘बिग बॉस तक’ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट पर कमेंट कर लोग सलमान की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘इस बार वीकेंड का वार की टीआरपी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी।’ दूसरे ने लिखा, ‘टाइगर आ गया।’ तीसरे ने लिखा, ‘जब तक टाइगर मरा नहीं तब तक टाइगर हारा नहीं।’

अविनाश के सपोर्ट में आएंगे सलमान?

लोगों का मानना है कि सलमान ‘वीकेंड का वार’ में अविनाश मिश्रा का सपोर्ट करेंगे। एक ने लिखा, ‘पहले सलमान, अविनाश पर चिल्लाएंगे और फिर उसे हिरो बना देंगे।’ दूसरे ने लिखा, ‘अविनाश ने क्लियर स्टैंड लिया था इसलिए भाई उसका सपोर्ट करेंगे।’ तीसरे ने लिखा, ‘चाहत पांडे की भी वीकेंड का वार पर तारीफ हो सकती है।’ यहां पढ़िए लोगों के कमेंट्स।

10 सदस्य हैं नॉमिनेटेड

इस हफ्ते रजत दलाल, तेजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, हेमा शर्मा, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, करण वीर मेहरा, मुस्कान बामने, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक में से कोई एक सदस्य बिग बॉस के घर से बेघर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *