बांका शहर के होटल फूड प्लाजा के मालिक मंटू चौधरी(45) की संदेहास्पद मौत बुधवार की रात हो गई। गुरुवार की सुबह उसके बंद घर में ही पंखे से फांसी के फंदे से लटका मंटू चौधरी का शव बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि बुधवार को सभी परिजन एक रिश्तेदार की शादी में बांका से बाहर गए थे, मंटू चौधरी घर में अकेले था। गुरुवार की सुबह जब घर का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो मंटू चौधरी का शव पंखे से लटका पाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।