अरेबिक का फैशन हआ पुराना, इस करवाचौथ ट्रेंड में है लेटेस्ट पंजाबी मेहंदी डिजाइन

महिलाओं के सोलह शृंगार में सबसे पहला नाम हाथ-पैरों में रचाई जाने वाली मेहंदी का होता है। घर में कोई भी तीज-उत्सव हो, महिलाएं हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। सुहाग की निशानी मेहंदी को लगाना बेहद शुभ माना जाता है। जल्द ही सुहागिन महिलाओं का सबसे खास त्योहार करवाचौथ आने वाला है। महिलाएं इस दिन हाथों में लगवाने के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन ढूंढती रहती हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो आपकी तलाश खत्म हो चुकी है। इस साल पंजाबी मेहंदी डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

2/9

पंजाबी मेहंदी डिजाइन

पहले के समय में महिलाएं हाथों में लगवाने के लिए अरेबिक, मंडला और मोरक्कन मेहंदी डिजाइन पसंद करती थीं। लेकिन समय के साथ महिलाओं की पसंद में भी बदलाव आ गया है। अब आजकल इन मेहंदी डिजाइन की जगह पंजाबी मेहंदी डिजाइन ने ले ली है।

3/9

लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

माना जाता है कि महिला के हाथों की मेहंदी जितनी गाढ़ी रचती है, उसे अपने पति का प्यार उतना ही ज्यादा मिलता है। आप भी मेहंदी का ये डिजाइन हाथों पर लगवाकर हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

4/9

मोर मेहंदी डिजाइन

पहले के समय में महिलाएं मोरक्कन और अरेबिक मेहंदी डिजाइन को काफी पसंद करती थी। लेकिन अब इस तरह के पंजाबी मेहंदी डिजाइन को महिलाओं के बीच पसंद किया जा रहा है। मेहंदी का ये डिजाइन ना सिर्फ बनाना बेहद आसान है बल्कि देखने में भी बेहद खूबसूरत लगता है।

5/9

छलनी से चांद देखने वाला मेहंदी डिजाइन

करवाचौथ के दिन महिलाएं सोलह शृंगार करके पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। छलनी से चांद देखकर पति के हाथ से पानी पीने के बाद ही यह व्रत पूरा माना जाता है। आप अपनी मेहंदी में भी यही डिजाइन बनवा सकती हैं।

6/9

ऑफिस गोइंग महिलाओं के लिए मेहंदी डिजाइन

अगर आप ऑफिस गोइंग महिला है और हाथों में कम से कम मेहंदी शगुन के लिए लगवाना चाहती हैं तो ये मेहंदी डिजाइन आपको पसंद आ सकता है।

7/9

छलनी पकड़कर चांद देखने वाला मेहंदी डिजाइन

पंजाबी मेहंदी का ये डिजाइन आजकल हर दूसरी महिला की पसंद बना हुआ है। इस मेहंदी डिजाइन में हाथों में करवाचौथ की छलनी पकड़े हुए एक महिला नजर आ रही है।

8/9

कैरी डिजाइन मेहंदी

मेहंदी का ये डिजाइन भी हाथों में लगा बेहद खूबसूरत लगता है। इसमें कैरी डिजाइन मेहंदी के साथ जालीदार मेहंदी का फ्यूजन भी देखने को मिलता है।

9/9

जालीदार मेहंदी डिजाइन

मेहंदी का ये डिजाइन दिखने में भले ही मुश्किल लगे लेकिन इसे बनाना बेहद आसान है। इस डिजाइन को बनाते समय धारियों के बीच डॉट्स का यूज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *