प्रीति जिंटा का दिल जीतने वाला कदम: शहीद जवानों की पत्नियों के लिए दान किए 1.10 करोड़ रुपये

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहीद जवानों की पत्नियों की मदद के लिए दान किए 1.10 करोड़ रुपये।प्रीति जिंटा एक खूबसूरत बेहतरीन कलाकार है जिनके पास एक संवेदना भी है सेना के शहीद पत्नियों के प्रति।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने एक हालिया बड़े कदम से सभी का दिल जीत लिया है।उन्होंने सेना की विधवाओं और उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए 1.10 करोड़ से ज्यादा की धन राशि का दान करने का फैसला लिया है।22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर सफलता के साथ किया।

इस दौरान बलिदान हुए जवानों के परिवार के लिए एक्ट्रेस ने यह फैसला लिया है।
प्रीति जिंटा ने शहीद जवानों की पत्नियों और बच्चों की मदद के लिए आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) को 1.10 करोड़ रुपये दान किए हैं। यह दान ऑपरेशन सिंदूर के बाद आया है, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाया गया था। प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सेना के परिवारों को संबोधित करती नजर आ रही हैं।

जयपुर में आयोजित सेना के एक कार्यक्रम में प्रीति जिंटा ने सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान जताया। इस कार्यक्रम में दक्षिण पश्चिमी कमान के सेनाध्यक्ष, उनकी पत्नी और कई शहीदों के परिवार शामिल हुए। इस मौके पर प्रीति ने कहा _“हमारे सैनिकों के बलिदान की भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन हम उनके परिवारों के साथ खड़े रह सकते हैं और उन्हें आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। हमें अपनी सेना पर गर्व है।” सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर भी एक भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा“मैंने सैनिकों के परिवारों का दर्द करीब से देखा है। कई बार लगता है कि वे खुद सैनिकों से भी ज्यादा मजबूत होते हैं – वो मांएं जिन्होंने अपने बेटे खो दिए, वो पत्नियां जो अपने पति की मुस्कान कभी नहीं देख पाएंगी, और वो बच्चे जिनके माता-पिता अब उनके साथ नहीं हैं। यही उनकी सच्चाई है।”..उन्होंने सैनिकों और उनके परिवारों की उनके साहस और शक्ति के लिए तारीफ की। प्रीति जिंटा का यह योगदान पंजाब किंग्स की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *