कुनकुनी रेलवे ओवरब्रिज: बारिश से पहले ही पानी भरने से राहगीरों को परेशानी, हादसे की आशंका

खरसिया। रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे 49 पर स्थित ग्राम कुनकुनी के पास बना रेलवे ओवरब्रिज एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। अभी अचानक से हो रही हल्की बारिश के बाद ही ब्रिज के नीचे हाइवे पर पानी भर गया है, जिससे रास्ता पार करने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि अभी मानसून शुरू भी नहीं हुआ है और स्थिति इतनी खराब हो गई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही हाल होता है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। जलभराव के कारण दुर्घटना की संभावना लगातार बनी हुई है। राहगीरों और वाहन चालकों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि समय रहते संभावित हादसों को रोका जा सके।

नीचे देखिए विडियो..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *