रायपुर के ब्रह्मविद स्कूल में बड़ा हादसा: स्पोर्ट्स टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रायपुर के ब्रह्मविद स्कूल परिसर के अंदर एक शिक्षक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से स्कूल प्रबंधन और इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर अमित पोद्दार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

फिलहाल शिक्षक द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और स्कूल स्टाफ व करीबियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *