BREAKING: महादेव सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर कोर्ट में पेश, ईडी मांगेगी कस्टोडियल रिमांड

रायपुर: बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप (Mahadev Book App) के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी सौरभ चंद्राकर को विशेष अदालत में पेश किया है। इस कार्रवाई के बाद से राजनीतिक और जांच गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सीबीआई कोर्ट से आवेदन खारिज होने के बाद PMLA कोर्ट में हुई पेशी

मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले सीबीआई कोर्ट से संबंधित आवेदन खारिज कर दिया गया था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली स्पेशल PMLA (Prevention of Money Laundering Act) कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया। इसी कानूनी प्रक्रिया के तहत आज उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया।

आगे की पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड की तैयारी

जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि महादेव सट्टा ऐप के जरिए हुए करोड़ों रुपए के अवैध लेन-देन, हवाला नेटवर्क, और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य बड़े चेहरों और राजनेताओं के नाम का खुलासा करने के लिए ईडी कोर्ट से सौरभ चंद्राकर की कस्टोडियल रिमांड (ईडी रिमांड) की मांग कर सकती है। रिमांड मिलने के बाद एजेंसी उससे आमने-सामने बैठाकर और कड़ाई से पूछताछ कर सकती है, जिससे इस पूरे घोटाले की कई और परतें खुलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *