‘हरियाणा में किडनी के मरीजों का मुफ्त इलाज होगा’, पहली कैबिनेट बैठक के बाद CM सैनी का बड़ा ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कैबिनेट की पहली बैठक की. बैठक के बाद मीडिया से बाद करते हुए उन्होंने कई अहम ऐलान किए. सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश में किडनी के मरीजों का सरकारी अस्पतालों में इलाज  फ्री में होगा और ये तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है. अपराधियों को चेतावनी देते हुए सीएम सैनी ने कहा, ‘मैं अपराधियों को चेतावनी देता हूं कि वे या तो वे सुधर जाएं या प्रदेश छोड़ दें.

सीएम ने कहा, ‘सबसे पहले मैने जो फा‌इल साइन की उसमें यह घोषणा की है कि हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में किडनी की क्रोनिक बिमारियों का इलाज मुफ्त होगा‌ जिसमें मुफ्त डाइलेसिस किया जाएगा. यह खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी. प्रदूषण की समस्या को लेकर सीएम ने कहा कि हमारा किसान जागरुक है वो पराली नहीं जलाएगा. सरकार की ओर से भी उन्हें हर तरह से सहायता दी जा रही है.

चुनाव में मिली जीत को लेकर सीएम सैनी ने कहा कि मै इस बार फिर हमें मौका देने के लिए मैं प्रदेश के लोगों का धन्यवाद करता हूं. प्रदेश के लोगों ने विपक्ष के झुठे आरोपों का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर व्यक्ति का सम्मान करना हमारा दायित्व है. यह प्रदेश के लोगों की सरकार है. कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं और खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया और किसानों को भ्रम की स्थिति में डाला. कांग्रेस गरीबों को लॉलीपॉप देती रही. हमारी सरकार ने गरीबों के अभूतपूर्व काम किए हैं.

उन्होंने कहा, ’10 साल सरकार चलाने के बाद जब लोगों के बीच वोट मांगने गए तो उन्होंने हमें जीत दिलाई. आज कैबिनेट की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के वर्गीकरण के फैसले को सम्मान देते हुए उसे स्वीकार किया है.‌ मंडियों में धान की खरीद चल रही है. हमारी सरकार किसान का एक एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है. 17 प्रतिशत तक नमी वाली फसल को हम एमएसपी पर खरीद रहे हैं ‌. अगर नमी ज्यादा है को उसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. 17 अक्तूबर 2745128 मिट्रिक टन धान मंडियों में आ चुकी है. जिसमे से हमने 2321682 मिट्रिक टन फसल एमएसपी पर खरीदी जा चुकी है.’

बीजेपी के चुनावी वादे का जिक्र करते हुए सीएम सैनी ने कहा, ‘मैंने पिछली सरकार में 15000 नौकरियां दी. अब 25000 नौकरियों का परिणाम जारी कर दिया. कांग्रेस युवाओं के बारे में नहीं सोचती है.‌ वह तो नौकरियों को भी बिजनेस मानती है कि कितनी नौकरियां देने से हमें कितना फायदा होगा. कांग्रेस ने नौकरियों को हाईकोर्ट में ले जाकर युवाओं को नौकरियों से दूर करने की कोशिश की. हरियाणा के युवाओं को यह डर था कि कांग्रेस आएगी को फिर नौकरियां बेची जाने लगेंगी.‌’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *