ये हैं IPL 2026 के टॉप 10 रन स्कोरर, वैभव, गिल और साई ने मिलकर रच दिया नया इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का समापन हो गया है। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप मिली है। वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाए थे। दो और बल्लेबाज थे, जिन्होंने 700-700 से ज्यादा रन बनाए। ये बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि गुजरात टाइटन्स के ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन थे। इस तरह राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी, जीटी के ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर एक नया इतिहास भी रच दिया।

आईपीएल के इतिहास में पहली बार 3 बल्लेबाजों ने 700-700 से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा पहली बार ही एक सीजन में एक ही टीम के दो बल्लेबाजों ने 700-700 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों ने जीटी की ओर से 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। अभी तक कुछ सीजन में ज्यादा से ज्यादा 2 ही बल्लेबाजों ने 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस तरह एक नया इतिहास आईपीएल 2026 में लिखा जा चुका है।

आखिरी आईपीएल मैच यानी फाइनल तक ऑरेंज कैप के लिए लड़ाई चली है। वैभव सूर्यवंशी क्वालीफायर 2 तक खेले थे। आखिरी मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के पास वैभव से आगे निकलने का मौका था। यहां तक कि विराट कोहली भी रेस में थे, लेकिन उनको ऑरेंज कैप के लिए क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना पड़ता और एक पारी में 176 रन बनाने पड़ते, जो संभव नहीं थे। ऐसे में गिल और सुदर्शन के पास कम से कम मौका था कि वे वैभव से आगे निकल जाएं, लेकिन दोनों बल्लेबाज फाइनल में आरसीबी के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

1. वैभव सूर्यवंशी – 776 रन

2. शुभमन गिल – 732 रन

3. साई सुदर्शन – 722 रन

4. विराट कोहली – 675 रन

5. हेनरिक क्लासेन 624 रन

6. ईशान किशन – 602 रन

7. केएल राहुल – 593 रन

8. मिचेल मार्श – 563 रन

9. अभिषेक शर्मा – 563 रन

10. जोस बटलर – 526 रन

टॉप 10 बल्लेबाजों में सिर्फ दो ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनकी टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स में नहीं पहुंच पाई थी। इनमें एक हैं केएल राहुल और दूसरे मिचेल मार्श। केएल राहुल ने 593 और मिचेल मार्श ने 563 रन बनाए। वे टॉप 10 में क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर रहे। बाकी के 8 बल्लेबाजों की टीमें प्लेऑफ्स में पहुंची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *