सोना-चांदी खरीदने वालों को लगा तगड़ा झटका! बाजार खुलते ही ₹4,500 उछाल गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त तेजी

अमेरिका और ईरान के बीच शांति की संभावनाएं तेज हो गई है, इसका असर सोमवार (25 मई) को शेयर बाजार से लेकर कीमती धातुओं की कीमत में साफ देखने को मिला। शेयर बाजार में जहां दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ खुले, वहीं सोने-चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सोने की कीमतों में सुबह भारी उछाल आया।  

मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी (MCX) पर सुबह सोने की कीमत में 0.43 बढ़कर ₹1,59,315 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने की कीमत में करीब 4,500 रूपए की बढ़ोतरी हुई है। जबकि चांदी 1.44% बढ़कर ₹2,75,750 प्रति किलोग्राम पर था। डॉलर इंडेक्स में करीब 0.30% की गिरावट आई है। जिससे दूसरी करेंसी में खरीदारों के लिए ग्रीनबैक-डिनॉमिनेटेड बुलियन सस्ता हो गया।

ट्रंप के बयान के सोने-चांदी में उछाल

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमत में आए इस जबरदस्त उछाल के पीछे मिडिल-ईस्ट में शांति स्थापित होने की उम्मीद का बड़ा हाथ है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान जल्द ही एक स्थायी समझौता करने के करीब हैं। उन्होंने कहा कि, हम ईरान के साथ जल्द ही एक अहम समझौता करने वाले हैं। जिसके तहत ईरान न सिर्फ अपने परमाणु हथियार बनाने के कार्यक्रम को बंद करेगा बल्कि होर्मुज स्ट्रेट में जारी नाकेबंदी को खत्म करके दुनियाभर के जहाजों को निकलने के लिए सुरक्षित रास्ता भी देगा। 

विशेषज्ञों के कहा कहना है कि, कमजोर यूएस डॉलर और नरम ट्रेजरी यील्ड ने कीमती धातुओं की कीमतों को और सपोर्ट देने का काम किया है। जबकि, इस समझौते से उम्मीद है कि होर्मुज स्ट्रेट में तनाव कम हो सकता है और इससे रिकवरी में तेजी आ सकती है। हालांकि ट्रंप ने समझौते को लेकर कहा है कि उन्हे इसे फाइनल करने के लिए कोई जल्दी नहीं, जो यह दिखाता है कि मार्केट में फिलहाल उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के मुताबिक, आज सोने का सपोर्ट स्तर 4,500 डॉलर और 4,467 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर है, जबकि इसका रेजिस्टेंस 4,555 डॉलर और 4,600 डॉलर पर देखा जा रहा है। वहीं, चांदी को 74.20 डॉलर और 72 डॉलर पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 78.80 डॉलर और 80.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रेजिस्टेंस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *