बिलासपुर ज्वेलरी चोरी मामला सामने आने के बाद सदर बाजार क्षेत्र के व्यापारियों में सतर्कता बढ़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर के सदर बाजार मेन रोड स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में त्यौहारी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने काउंटर से 1 लाख 90 हजार रुपये मूल्य के सोने के दो जोड़ी झाले उड़ा लिए। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
धनतेरस की भीड़ में व्यस्तता का फायदा उठाकर वारदात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर बाजार मेन रोड स्थित रितेश ज्वेलर्स के संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि 6 नवंबर को धनतेरस के मौके पर दुकान में ग्राहकों की काफी भीड़ थी। दोपहर करीब 12 बजे संचालक और कर्मचारी ग्राहकों को गहने दिखाने तथा बिक्री के काम में व्यस्त थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका देखकर काउंटर से सोने के दो जोड़ी झाले पार कर दिए।

20 कैरेट सोने के 14 ग्राम जेवर गायब, 20 नवंबर को रिपोर्ट
चोरी गए आभूषण 20 कैरेट सोने के बताए गए हैं, जिनका कुल वजन लगभग 14 ग्राम और अनुमानित कीमत 1 लाख 90 हजार रुपये है। घटना के बाद दुकान संचालक और स्टाफ ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जेवरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद 20 नवंबर को संचालक ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ के दौरान दुकानों और बाजारों में छोटी-बड़ी चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
BNS की धारा 305(ए) के तहत अपराध दर्ज, तलाश जारी
संचालक की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस टीम दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से अज्ञात आरोपी की तलाश और चोरी गए सोने के झूलों की बरामदगी में जुटी है।
यह भी पढ़ें
पखांजूर सड़क हादसा: पैदल चल रहे युवक को बस ने रौंदा, 100 मीटर तक घसीटा, चालक बस समेत फरार