पखांजूर सड़क हादसा ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में बड़गांव थाना इलाके के दौड़दे के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से पैदल चल रहे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग निकला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

दौड़दे के पास हुई भीषण दुर्घटना
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बस के नीचे फंस गया और वाहन उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। गंभीर चोटों के कारण युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घायल को छोड़कर क्यों भागा चालक?
हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करते हुए बस चालक घायल युवक को संभालने या अस्पताल पहुंचाने के बजाय बस समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर बेकाबू रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फरार बस और चालक की तलाश में जुटी चुनौती
फिलहाल घटना के बाद फरार बस और उसके चालक की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द आरोपी चालक को पकड़कर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
तखतपुर स्कूल वैन हादसा: बच्चों से भरी वैन को हार्वेस्टर ने मारी टक्कर, 12 से अधिक मासूम बाल-बाल बचे