रायपुर चोरी मामला सुलझाते हुए तेलीबांधा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। राजधानी रायपुर में वाराणसी घूमने गए एक परिवार के सूने मकान को निशाना बनाकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई पूरी रकम और आभूषण बरामद कर लिए हैं।
18 नवंबर को परिवार समेत वाराणसी गए थे डॉक्टर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी डॉ. स्नेहिल दीवान ने तेलीबांधा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर 2026 को वे अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर वाराणसी गए थे। जब वे 20 नवंबर को वापस लौटे, तो बाहर के गेट पर ताला लगा हुआ मिला, लेकिन घर के अंदर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर अलमारी का लॉकर टूटा मिला, जिससे सोने की चेन, चांदी के बेलपत्र और नगदी गायब थी।
छत की सीढ़ियों के पास छिपाया था चोरी का माल
शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने मौलीपारा शाम बाजार, तेलीबांधा निवासी 22 वर्षीय श्याम सोना को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपी श्याम सोना ने सूने मकान में चोरी करने की बात स्वीकार की और बताया कि उसने चोरी का सारा सामान अपने घर की छत पर सीढ़ियों के पास छिपाकर रखा है।
89 हजार से ज्यादा नगद और आभूषण बरामद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की छत से चोरी की गई एक सोने की चेन, चांदी के 12 बेलपत्र, 89 हजार 495 रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल सब्जी काटने वाला चाकू जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें
तखतपुर स्कूल वैन हादसा: बच्चों से भरी वैन को हार्वेस्टर ने मारी टक्कर, 12 से अधिक मासूम बाल-बाल बचे
कवर्धा में धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन का बड़ा एक्शन, ट्रक समेत 300 क्विंटल अवैध धान जब्त
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की धमाकेदार शुरुआत, बालोद जिला बना मिसाल