छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सरकंडा थाना क्षेत्र से मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां पुराने पैसों के लेन देन को लेकर दो युवकों ने एक व्यक्ति की सरेराह बेरहमी से पिटाई कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जिसमें आरोपी पीड़ित पर लाठियां और बेल्ट बरसाते नजर आ रहा है
बाजार से लौट रहे युवक को फोन कर बुलाया
पीड़ित सन्नी बंजारे के अनुसार, 26 अगस्त की रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गोल बाजार से घर लौट रहा था और इसी दौरान विनित श्रीवास नाम के शख्स ने उसे फोन करके गणेश अस्पताल के पास मिलने बुलाया। सन्नी जैसे ही वहां पहुंचा विनित और उसके साथी किशन ध्रुव ने पैसों की बात को लेकर विवाद और गाली- गलौज शुरू कर दी।
लाठी और बेल्ट से किया हमला
कहा- सुनी के दौरान ही दोनों आरोपियों ने सन्नी पर हमला बोल दिया और आरोपियों ने उसे लात घूंसों, लाठी और बेल्ट से बुरी तरह पीटा इस अचानक हुए हमले में सन्नी के सिर और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आया हैं।
बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा
पति को पिटता देख उसकी पत्नी भगवती तुरंत जान बचाने के लिए बीच बचाव करने पहुंची। लेकिन बेखौफ आरोपियों ने महिला पर भी हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की इस घटना में भगवती के दोनों हाथों और बाएं गाल पर चोटें आई हैं

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी
वारदात के बाद पीड़ित दंपति ने सरकंडा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। सरकंडा पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पीड़ित के बयान के आधार पर जांच की जा रही ह और जल्द ही दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।