पखांजूर पुराना बाजार: रक्षाबंधन के अवसर पर सूरजागड़ माइंस की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और पुराना बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद बहनों को साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि साड़ी वितरण में किन्नर समाज के सदस्यों को आगे रखा गया, जिससे समाज में समरसता और भाईचारे का एक अच्छा संदेश गया।

सामाजिक समरसता पर जोर
कार्यक्रम के दौरान किन्नर समाज के सदस्यों के हाथों जरूरतमंद बहनों को साड़ियां प्रदान की गईं इस पहल के माध्यम से समाज में समानता और सभी वर्गों को सम्मान देने की कोशिश की गई साड़ियां पाकर बहनों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई स्थानीय लोगों ने सूरजागड़ माइंस के इस कदम को एक सकारात्मक और संवेदनशील पहल बताया

परंपरा के साथ सामाजिक दायित्व भी जरूरी
आयोजकों ने बताया कि रक्षाबंधन केवल पारंपरिक रीति रिवाज निभाने का पर्व नही है बल्कि यह समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है और सूरजागड़ माइंस का प्रयास रहता है कि वह अपने औद्योगिक कार्यों के साथ- साथ क्षेत्र के सामाजिक विकास और जन-कल्याण में भी अपनी भूमिका निभाए
सूरजागड़ माइंस की इस पहल को स्थानीय स्तर पर काफी सराहा जा रहा है सामाजिक जिम्मेदारी के तहत किए गए इस आयोजन से त्योहार की खुशियों में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हुई।