पखांजूर: BSF जवानों की सूनी कलाई पर सजी राखी

कांकेर जिले के पखांजूर में इस बार का रक्षाबंधन BSF जवानों के लिए बहुत खास रहा। जो जवान त्योहार पर अपने घर नहीं जा पाए थे, उनके साथ स्थानीय बहनों ने मिलकर खुशियां बांटीं ।

पखांजूर स्थित 83वीं बटालियन BSF कैंप में ब्रह्माकुमारी संस्था और NHRCCB की महिलाएं पहुंचीं उन्होंने जवानों के माथे पर तिलक लगाया और कलाई पर राखी बांधी।
इस कार्यक्रम की सबसे अच्छी बात यह रही कि बहनों ने सिर्फ पुरुष जवानों को ही नहीं, बल्कि ड्यूटी पर तैनात महिला जवानों को भी राखी बांधी।

घर से दूर देश की सुरक्षा में लगे जवानों के लिए यह पल काफी भावुक कर देनेवाला था। राखी बंधवाने के बाद जवानों ने बहनों की रक्षा का वादा किया और अपनी तरफ से उन्हें फल की टोकरियां गिफ्ट में दीं।

यह आयोजन सिर्फ एक रस्म नहीं था , बल्कि सीमा पर तैनात हमारे वीरों को यह अहसास कराने की कोशिश थी कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

आगे का खबर पढ़े

भानुप्रतापपुर में 1 एकड़ जमीन पर उगाई जा रही थी गांजे की फसल!

छत्तीसगढ़: प्यार के चक्कर में ऊँचे टावर पर चढ़ी नाबालिग

अंतागढ़ में जामिनी हकीकत परखने पहुंचे कलेक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *