छत्तीसगढ़: प्यार के चक्कर में ऊँचे टावर पर चढ़ी नाबालिग

छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले के हसौद कस्बे में गुरुवार को उस समय अफ़रा- तफरी मच गई, जब स्वामी आत्मानंद स्कूल के समीप लगे एक ऊँचे मोबाइल टावर पर एक नाबालिग लड़की चढ़ गई
लड़की को टावर के शिखर की ओर बढ़ते देख आसपास के राहगीरों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौक़े पर दर्जनों लोगों जमा हो गया l

सूत्रों के अनुसार युवती का अपने प्रेमी के साथ विवाद चल रहा था। प्रेमी के अचानक बाहर चले जाने से वह बेहद क्षुब्ध थी। टावर पर चढ़कर उसने ज़िद पकड़ ली कि जब तक उसके बॉयफ्रेंड को वापस नहीं बुलाया जाएगा वह नीचे नहीं उतरेगी वह लगातार टावर के ऊपर से चिल्लाती रही जिससे मौक़े पर मौजूद लोगों की सांसें अटकी रहीं

30 मिनट तक चला ड्रामा, पुलिस की सूझबूझ से बची जान
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवा डायल 112 को कॉल किया और सूचना मिलते ही हसौद थाना पुलिस की गश्ती टीम चंद मिनटों में मौक़े पर पहुँच गया ।

पुलिस अधिकारियों ने स्थिति की संवेदनशीलता को भाँपते हुए धैर्य से काम लिया और टावर के नीचे से ही पुलिसकर्मी लगातार लाउड स्पीकर और आवाज़ देकर लड़की से बात करते रहे अधिकारियों ने उसे शांत करने और उसकी बात सुने जाने का भरोसा दिया लगभग आधे घंटे तक चली कड़ी समझाइश के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ और वह धीरेधीरे टावर से नीचे उतर आई

परिजनों के किया सुपुर्द
लड़की के सुरक्षित ज़मीन पर आते ही पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने राहत की सांस ली है हसौद पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद युवती को आवश्यक काउंसलिंग दी और उसके परिजनों को मौक़े पर बुलाकर सही सलामत उनके सुपुर्द कर दिया पुलिस अब परिजनों से बातचीत कर मामले की विस्तृत जाँच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *