राजस्थान के दौसा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां दुल्हन के भाई से विवाद होने पर एक युवक ने लोगों पर कार चढ़ा दी. जिससे 9 लोग घायल हो गए. इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी को एक अधिकारी ने दी. घटना रविवार की रात लाडपुरा गांव में हुई.
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी बारात का हिस्सा था और विवाह स्थल के बाहर पटाखे फोड़ रहा था. इसी दौरान दुल्हन के भाई से उसका झगड़ा हो गया. झगड़ा इतना बढ़ा की मारपीट की नौबत आ गई.