महिला आरक्षण पर खुल गई भाजपा की पोल, उपचुनाव में घोषित उम्मीदवारों पर शिवपाल ने बीजेपी को घेरा

करहल उपचुनाव के बीच कस्बे में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने महिला आरक्षण पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। उपचुनाव में भाजपा के घोषित उम्मीदवारों को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि उपचुनाव की 9 सीटों पर सपा ने पांच महिलाओं को प्रत्याशी बनाया। जबकि भाजपा ने एक भी महिला को टिकट नहीं दी। महिला आरक्षण की बात करने वाली भाजपा की इस चुनाव में पोल खुल गई है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 9 सीटों पर सपा उपचुनाव जीतेगी।

मैनपुरी की करहल सीट पर यहां की जनता ने सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को जिताने का मन बना लिया है। यहां की जनता पहले भी सपा के साथ थी और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन से मांग करते हैं कि चुनाव निष्पक्ष कराए जाएं। सत्ता का दुरुपयोग न होने पाए। यहां की जनता ने मन बना लिया है। जनता ही वोट डालेगी। प्रशासन का दुरुपयोग भी जानता ही रोकेगी। उन्होंने कहा कि मैनपुरी सहित पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत है। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। जबकि सपा सरकार में किसानों को भरपूर खाद मिल जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *