कैल्शियम युक्त 5 सुपरफूड जो दूध-दही से भी हैं बेहतर

हड्डियों की मजबूती से लेकर खूबसूरत दांतों के लिए, बचपन से दूध पीने की सलाह हम सुनते और अब अपने बच्चों को देते आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध-दही जैसे डेयरी उत्पादों को कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। कैल्शियम का उचित सेवन ब्लड क्लोटिंग, मांसपेशियों में संकुचन, इम्यून सिस्टम को अच्छा बनाए रखने, हड्डियों, दांतों, दिल और दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है। लेकिन आप भी अगर उन लोगों में शामिल हैं जो यह सोचते हैं कि शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए दूध ही एकमात्र सबसे अच्छा उपाय है तो आपको बता दें, आप गलत हैं। जी हां, दूध के अलावा भी प्रकृति में खाने-पीने की कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनमें दूध से कई गुना ज्‍यादा कैल्शियम मौजूद होता है।
चिया सीड्स

पोषक तत्वों से भरपूर चिया सीड्स के दो बड़े चम्मच में कैल्शियम की लगभग 177mg मात्रा मौजूद होती है। इन बीजों में कैल्शियम के अलावा भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। सेहत को अच्छा बनाए रखे के लिए आप इन बीजों को जूस, स्मूदी या सलाद के ऊपर छिड़ककर खा सकते हैं।
बादाम

बादाम न सिर्फ कैल्शियम बल्कि विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। बादाम दूध से दोगुना कैल्शियम प्रदान करता है। बता दें, लगभग 23 बादाम में 75 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है।
सोयाबीन

आमतौर पर सोयाबीन को प्रोटीन और विटामिन डी का रिच सोर्स माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि सोया में कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
रागी

रागी कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है। यह दूध से लगभग 3 गुना अधिक कैल्शियम प्रदान करने में मदद करता है। बता दे, 100 ग्राम रागी में लगभग 344 मिलीग्राम कैल्शियम की मात्रा मौजूद होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप रागी का आटा रोटी, डोसा, या इडली के लिए यूज कर सकते हैं।
सूखे अंजीर

सूखे अंजीर न केवल कैल्शियम बल्कि फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत होते हैं। बता दें, 100 ग्राम सूखे अंजीर में लगभग 162 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है। अंजीर खाने से हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *