रेखा गुप्ता ने किया सिखों का अपमान: आप

नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिख धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुये सोमवार को कहा कि जिस प्रकार उन्होंने सिख गुरुद्वारे को लेकर संबोधन किया, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
आप के वरिष्ठ नेता जरनैल सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि हमारे लिए गुरुद्वारा करतारपुर साहिब बहुत ही पवित्र स्थल है। श्रीमती गुप्ता ने जिस प्रकार का संबोधन दिया, उसमें साफ-साफ गुरुद्वारा करतारपुर साहिब का अपमान झलकता है। उन्होंने कहा कि जो भी गुरुनानक साहिब में श्रद्धा रखते हैं, इससे उन्हें गहरी ठेस पहुंची है।
उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब स्थल की सिखों के दिलों में बहुत आस्था है। दिल्ली में बच्चा-बच्चा जानता है कि सिख गुरुद्वारों को किस प्रकार संबोधित किया जाता है।
आप नेता ने कहा कि भाजपा के सिख नेताओं को मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि गुुरुद्वारों को किस प्रकार संबोधित किया जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गुप्ता को माफी मांगनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि आप का आरोप है कि श्रीमती गुप्ता ने कल पंजाब में अपने संबोधन में गुरुद्वारे का अपमान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *