पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर पखांजूर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी झालमुड़ी

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत से पखांजूर कार्यकर्ताओं ने बांटी झालमुड़ी

रिकेश सरकार / रोज राइटर

पखांजूर : पश्चिम बंगाल तथा असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद पखांजूर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय रैली निकाली। यह रैली नया बाजार से प्रारंभ होकर पुराना बाजार तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और जोशीले नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर लोगों के बीच मिठाई और झालमुड़ी का वितरण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा की सफलता कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक हिंसा के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है, और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने इस जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बंगाल के समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपांकर राय, मिथुन गाइन, अमित बोस, स्वपन तरफदार, कमलेश पटेल, मनोज हालदार, गीता हालदार, शिवानंद मंडल, दीनानाथ चुरेंद्र, राजू कुंडू, शिरगो बाई, गणेश साहा, पोल्टू कुंडू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर इस जीत का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *