छत्तीसगढ़ के सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद धमाकेदार और बड़ी खुशखबरी आ गई है! अगर आप एक ऐसी सरकारी नौकरी चाहते हैं जिसमें मान-सम्मान हो, एक फिक्स्ड ऑफिस टाइमिंग हो और काम सीधे कोर्ट या मंत्रालय के अंदर करने का मौका मिले, तो यह खबर आपके लिए ही है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB – जिसे पहले व्यापम के नाम से जाना जाता था) ने बिलासपुर हाई कोर्ट और रायपुर मंत्रालय में सहायक ग्रेड 3 (Assistant Grade- 3 और प्रोसेस राइटर ( Process Writer ) के पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा ( LAG26 ) का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है ।
सबसे बड़ा ट्विस्ट :– छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए परीक्षा शुल्क पूरी तरह से माफ़ रहेगा जैसे ही आप परीक्षा में बैठेंगे आपका पूरा पैसा आपके बैंक अकाउंट में वापस आ जाएगा ।
महत्वपूर्ण तारीखें इसे तुरंत नोट करें – इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । अगर आप भी इस बेहतरीन मौके का फायदा उठाना चाहते है तो नीचे दी गई तारीखों को अपने पास सेव कर ले क्योंकि आखिरी दिनों में सर्वर डाउन होने का खतरा रहता है
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: – 01 जुलाई 2026
- फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: – 24 जुलाई 2026 (सायं 05:00 बजे तक)
- त्रुटि सुधार (Correction): – 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026
- प्रवेश पत्र (Admit Card): – 31 अगस्त 2026
- परीक्षा की तिथि (Exam Date): – 06 सितंबर 2026 (रविवार)
यह नौकरी सबसे बेस्ट क्यों है ?
- रॉयल वर्क एनवायरमेंट: – आपका काम छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (बिलासपुर) और विधि एवं विधायी कार्य विभाग (मंत्रालय नवा रायपुर) जैसी जगहों पर होगा।
- शानदार करियर: – सहायक ग्रेड-3 से काम शुरू करके आगे प्रमोशन के बेहतरीन अवसर मिलते हैं।
- सुकून की नौकरी: – कोई एक्स्ट्रा शिफ्ट नहीं, सिर्फ एक बेहतरीन डेस्क जॉब।
खुद चेक करें और अप्लाई करें (Official Info) CG Vyapam आधिकारिक लिंक: आप खुद इस नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए CGSSB (व्यापम) की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर तुरंत जाएं। आखिरी तारीख का इंतज़ार न करें!
⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)
यह लेख केवल सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। सारी जानकारी CG Vyapam द्वारा जारी किए गए आधिकारिक प्रेस नोट (LAG26) के आधार पर है। फॉर्म भरने से पहले या किसी भी तरह के अपडेट के लिए कृपया CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद क्रॉस-चेक जरूर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सही जानकारी सबसे पहले आप तक पहुंचाना है।
ऐसी ही सबसे तेज और सटीक जॉब अपडेट्स के लिए Daily24Writer.com पर रोजाना विजिट करें!