रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। अगर आपके घर में भी सरकारी राशन कार्ड है और आप हर महीने सरकार की तरफ से मिलने वाले मुफ्त चावल, नमक और शक्कर का फायदा उठा रहे हैं, तो आपके पास अब सिर्फ 2 दिन का समय बचा है। राज्य के खाद्य विभाग ने साफ कर दिया है कि अगर आपने 15 जुलाई तक अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं कराया तो आपका नाम हमेशा के लिए सरकारी लिस्ट से काट दिया जाएगा ।
15 जुलाई आखिरी मौका, 16 तारीख से बंद हो जाएगा सरकारी राशन !
सरकारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार ने राशन कार्ड में शामिल सभी लोगों के लिए ई केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2026 तय कर दी है इसका सीधा मतलब यह है कि आपके पास अब सिर्फ आखिरी 48 घंटे बचे हैं। अगर इस तारीख तक परिवार के हर एक सदस्य का अंगूठा ( बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ) नहीं लगता है तो 16 जुलाई 2026 से राशन दुकानों से आपके परिवार को मिलने वाला अनाज पूरी तरह से रोका जा सकता है ।
क्यों लिया गया यह सख्त फैसला ? जानिए इसके पीछे की वजह :–
कई लोग सोच रहे होंगे कि सरकार अचानक आम जनता को राशन दुकानों की लाइनों में क्यों खड़ा कर रही है ? तो इसके पीछे की मुख्य वजह फर्जी राशन कार्डों को बंद करना है खाद्य विभाग की जांच में यह पता चला है कि प्रदेश में हजारों ऐसे राशन कार्ड चल रहे हैं जिनमें मृत व्यक्तियों या शहर छोड़कर जा चुके लोगों के नाम पर भी हर महीने धड़ल्ले से राशन उठाया जा रहा है। सरकार की इस अनाज चोरी और घोटाला को जड़ से खत्म करने के लिए आधार कार्ड को लिंक करना और अंगूठा लगाना अनिवार्य किया गया है । इस नियम के बाद केवल उन्हीं लोगों को राशन मिलेगा जो वास्तव में इसके असली हकदार हैं ।
घर के इन सदस्यों का ई – केवाईसी है सबसे जरूरी, इन्हें मिली है छूट :
इस नए नियम में सबसे बड़ा पेंच यह है कि राशन कार्ड में जितने भी लोगों के नाम दर्ज हैं. उन सभी का खुद राशन दुकान पहुँचना जरूरी है। अक्सर लोग सोचते हैं कि परिवार के मुखिया ने अंगूठा लगा दिया तो काम हो गया ,लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है । अगर आपके कार्ड में 5 नाम हैं और केवल 3 लोगों ने ईकेवाईसी कराया है, तो बाकी बचे 2 लोगों का नाम राशन कार्ड से अपने आप कट जाएगा। हालांकि सरकार ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों को इसमें छूट दी है यानी छोटे बच्चों का अंगूठा लगाना जरूरी नहीं है। जो छात्र बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, या जो मजदूर बाहर गए हैं, उन्हें 15 जुलाई से पहले अपनी नजदीकी राशन दुकान में आकर अपना फिंगरप्रिंट देना ही होगा।
दुकान जाकर ऐसे कराएं 2 मिनट में अपना काम:
इस पूरी प्रक्रिया को बहुत आसान बनाया गया हैआपको अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपने असली राशन कार्ड और सभी के आधार कार्ड को लेकर अपने नजदीकी सरकारी राशन दुकान पर जाना होगा वहाँ राशन डीलर आपकी ई – पॉस ( e-POS ) मशीन में आपका कार्ड नंबर दर्ज करेगा और एक एक करके सभी सदस्यों का अंगूठा लगवाकर मिलान करेगा। जैसे ही मशीन से पर्ची निकलेगी आपका काम हमेशा के लिए पूरा हो जाएगा।
💡 सरकारी वेबसाइट और जरूरी लिंक्स:
राशन कार्ड धारक अपनी पात्रता सूची में नाम और ई – केवाईसी का स्टेटस चेक करने के लिए छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के सरकारी पोर्टल पर जा सकते हैं।
- खाद्य विभाग ऑफिशियल वेबसाइट लिंक: खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग छत्तीसगढ़ शासन
🔒 जरूरी सूचना (Disclaimer):
यह रिपोर्ट छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग द्वारा जारी की गई सरकारी गाइडलाइंस और सार्वजनिक सूचनाओं के आधार पर Daily24Writer की टीम द्वारा केवल जनता की जागरूकता के लिए तैयार की गई है। सभी जानकारियों को पूरी तरह जांचा गया है, फिर भी किसी भी प्रकार के बदलाव की अंतिम पुष्टि के लिए पाठक छत्तीसगढ़ शासन के ऑफिशियल पोर्टल (fcs.cg.gov.in) पर दी गई जानकारी को ही अंतिम मानें।