सर्दियों से बचने को दिल्ली सरकार ने बांटे हीटर, जानिए किसे मिलेगा फायदा

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के इलाकों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में आज दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों को हीटर बांटे। उन्होंने बताया कि अभी और भी लोगों को हीटर बांटे जाएंगे। इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई। आइए जानते हैं कि किस कैंपेन के तहत उन्होंने राजधानी में हीटर बाटें हैं और यह लाभ किन लोगों को मिलने वाला है।

इन लोगों को इसलिए बांटे गए हीटर

पर्यावरण मंत्री ने ये हीटर नाइट ड्यूटी पर काम करने वाले कर्मचारियों को बाटे हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि रात में काम करने वाले कर्मचारी ठंड से बचने के लिए आग जलाते हैं, जिससे काफी पलूशन होता है। मगर हीटर देने के कारण वो आग नहीं जलाएंगे और पलूशन को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए और दिल्ली सरकार के सभी विभाग अपने कर्मचारियों को इस तरह के हीटर उपलब्ध कराए ताकि पलूशन कम करने में मदद मिले।

इस योजना के तहत बाटें गए हीटर

आपके बता दें कि बीते दिनों मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसके बारे में जानकारी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि राजधानी में ओपन बर्निंग एक गंभीर समस्या है। इसे कम करने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। इसके लिए उन्होंने छह नवंबर से छह दिसंबर तक एक महीना के लिए एंटी ओपन बर्निग अभियान चलाने की बात कही थी। इसी के तहत इस साल सरकारी, गैर सरकारी और कंस्ट्रक्शन साइट के लोगों को अपने यहां नाइट ड्यूटी में काम करने वाले कर्मचारियों को हीटर देने के लिए कहा था।

दिल्ली के पलूशन का हाल किसी से नहीं छिपा है। आज 14 वां दिन है और राजधानी की हवा लगातार खराब बनी हुई है। एक्यूआई के स्तर को देखा जाए तो ये बहुत खराब स्थिति में है। इसलिए इस तरह के प्रयास कितने कारगर हो पाते हैं ये बाद की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *