रायपुर, 18 मई 2025 — फिल्म जगत के लोकप्रिय और बहुप्रशंसित अभिनेता सरमन जोशी आज शाम रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए। कार्यक्रम का समय था शाम 4 बजे, लेकिन उत्साह और उत्सुकता इतनी थी कि प्रेस क्लब परिसर में पहले से ही पत्रकारों और प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
सरमन जोशी ने अपने आत्मीय और विनम्र अंदाज़ में सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने फिल्मों के अपने सफर, आने वाले प्रोजेक्ट्स और अभिनय से जुड़ी यादों को पत्रकारों के साथ साझा किया। साथ ही उन्होंने रायपुर और छत्तीसगढ़ के लोगों की मेहमाननवाज़ी की खुले दिल से सराहना की।
उन्होंने कहा, रायपुर की ऊर्जा और यहां के लोगों का स्नेह मेरे लिए अविस्मरणीय है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकारों के हर सवाल का बेझिझक और प्रभावशाली जवाब दिया, जिससे पत्रकारों में भी गहरा सम्मान देखने को मिला।
कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और जीवंत रहा। अंत में सरमन जोशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, आप लोगों का प्यार ही हमारे काम को संजीवनी देता है। रायपुर से जुड़ी ये मुलाकात मेरे लिए खास रहेगी।