खबर कांकेर जिले के ग्राम पंचायत आलोर से है। यहां श्री राधाबिनोद आश्रम और MBSS संस्था के डॉक्टर रतन दास और डॉक्टर कविता दास के द्वारा ग्राम आलोर में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में ग्रामीणों के साथ आसपास के इलाकों से पहुंचे लोगों का मुफ्त में इलाज किया गया और दवाइयां भी दी गईं। शिविर में बीपी, शुगर, आंखों की जांच और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। कुल मिलाकर 45 से 50 लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
श्री राधाबिनोद आश्रम का यह प्रयास केवल एक गांव तक सीमित नहीं है। हर महीने अलग-अलग गांवों में इस तरह के शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और मुफ्त दवाइयां दी जाती हैं।
यह पहल उन इलाकों के लिए खास बन रही है जहां स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं।