गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा के ग्रुप में सांसद व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टीका टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। खोड़ारे थानाक्षेत्र के खम्हरिया निवासी अमन पुत्र राजेश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र मे बताया है कि ग्राम पंचायत मे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के जीर्णोद्धार के लिए गांव के लोगो ने राजा भैया से मांग की थी। इसके क्रम उन्होंने यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को पत्र लिखकर सुदृढ़ीकरण कराए जाने का आग्रह किया गया था। इसी पत्र को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विशाल सिंह पुत्र नरायण प्रताप बहादुर सिंह ने ग्राम सभा खम्हरिया के नाम से बने एक वाट्सएप ग्रुप पर डाला दिया गया था।
इस पर अचानक अज्ञात व्यक्ति ने ग्रुप में अपशब्द व अभद्र टिप्पणी सांसद राजा भैया के खिलाफ की। ग्रुप के कई अन्य सदस्यों के मना करने पर भी आरोपी नही माना बल्कि और उग्र होकर पुनः अपशब्दो का प्रयोग करने लगा। पीड़ित की सूचना पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच मे जुटी हुई है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष एसके राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है मामले मे ग्रुप एडिमन की तलाश की जा रही है जिससे आरोपी की पहचान हो सके।