मोदी यहां पाइप से घर-घर गैस पहुंचाने में लगा हुआ है; झारखंड में जीरो बिजली बिल पर भी बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड पहुंचे हैं। उन्होंने बोकारो में जनसभा को संबोधित किया। कुछ देर में वह गुमला पहुंचेगे। शाम में पीएम रांची में रोड शो भी करेंगे। बोकारो में पीएम मोदी ने झामुमो-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसी के साथ उन्होंने गैस सिलेंडर को लेकर भी कई अहम बातें की। पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे ऐसा कहने वाले कई लोग मिलते हैं कि मोदी जी बहुत हो गया, तीसरी बार आ गए हो। आपने तो गैस का चूल्हा घर-घर पहुंचा दिया। उज्ज्वला गैस दे दिया। अब तो आराम करो। लेकिन मोदी ऐसे बैठने के लिए पैदा नहीं हुआ है। वह तो आपके लिए ही जीता है।’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘इसलिए… पहले उज्ज्वला गैस सिलेंडर दिया। अब… जैसे घर में पाइप से पानी आता है, झारखंड में अब पाइप से सस्ती गैस पहुंचाने में मोदी लगा हुआ है। पाइप से घर-घर में गैस आएगा। अब सिलेंडर के लिए इधर-उधर जाना नहीं होगा। पाइप से सस्ता गैस मिलेगा। यहां ओएनजीसी कंपनी ने गैस पैदा करने का बहुत बड़ा काम शुरू कर दिया है। यहां भाजपा-एनडीए सरकार बनते ही ज्यादा से ज्यादा घरों तक पाइप से सस्ती गैस पहुंचाई जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा, ‘हम झारखंड के हर परिवार का बिजली बिल जीरो करने के लिए भी काम कर रहे हैं। अब आपका बिजली का बिल जीरो… और कैसे करेंगे? खजाना लुटा कर नहीं। नौजवानों का भविष्य बर्बाद करके नहीं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब देशभर में शुरू हो चुकी है। आप अपने घर पर सोलर पैनल लगाएंगे। सोलर लगाने के लिए आपका यह सेवक, दिल्ली में बैठी हुई आपकी भाजपा सरकार, हर घर को 75 से 80 हजार रुपए का खर्च देगी। आप अपने घर में तीन सौ यूनिट बिजली पैदा करिए। उपयोग कीजिए। इतना ही नहीं, ये मोदी की गारंटी है, अगर ज्यादा बिजली आपने पैदा की तो वह बिजली सरकार खरीदेगी और ऊपर से आपको पैसे भी देगी। पहले बिजली के लिए आप पैसे देते थे। अब बिजली के लिए सरकार आपको पैसे देगी। यह काम हम करने वाले हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *