अब बंद हो जाएंगे दिल्ली के स्कूल! 3 इलाकों में AQI 400 पार; रेड जोन में कई क्षेत्र

अक्टूबर महीना जैसे-जैसे खत्म हो रहा है, दिल्ली में तापमान गिरता जा रहा है। गिरते हुए तापमान के साथ दिल्ली की हवा भी खराब होती जा रही है। बुधवार को दिल्ली के 3 इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को 9 बजे तक दिल्ली का औसत एक्यूआई 363 रहा। बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप की पाबंदियां बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। इसमें स्कूलों को बंद करना भी शामिल है। इस तरह कई इलाके गंभीर प्रदूषण क्षेत्र में रहे। आइए जानते हैं पूरे दिल्ली में प्रदूषण का क्या हाल है।

बुधवार को दिल्ली के इलाकों में एक्यूआई 400 पार चला गया। जहांगीर पुरी मॉनिटरिंग स्टेशन पर प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को यहां का एक्यूआई 418 तक पहुंच गया है। इसके साथ ही दिल्ली के दो और इलाके में एक्यूआई 400 पार पहुंच गया है। इसमें विवेक विहार में 407 और आनंद विहार में 402 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दिल्ली के जहांगीरपुरी, आनंद विहार और विवेक विहा के अलावा भी कई इलाकों में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। 9 बजे तक मिली अपडेट के अनुसार, सोनिया विहार में एक्यूआई भी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। यहां का एक्यूआई 398 पर पहुंच गया। इसके अलावा में भी हवा खराब हुई है। बुधवार को यहां का एक्यूआई 396 दर्ज किया गया है। इस तरह बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 363 दर्ज किया गया है।

बुधवार को दिल्ली के आसमान में धुंध की गहरी परत छाई रही। अब तक मिली अपडेट के अनुसार, बुधवार को 9 बजे तक दिल्ली के सभी मौसम मॉनिटरिंग केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर ‘रेड जोन’ में दर्ज किया गया है। फिलहाल प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में ग्रैप-2 लागू है। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए संभावना है कि जल्दी ही ग्रैप की पाबंदियां बढ़ाई जा सकती हैं। इसमें स्कूलों को भी बंद करने पर फैसला लिया जा सकता है।

बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का यह औसत तापमान से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के आर्द्रता पर भी अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में 83 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *