दिल्ली में दो कमरों वाले फ्लैट में लगी आग, एक ही परिवार के 4 सदस्य झुलसे; 16 साल के लड़के की मौत

दिल्ली के किशनगढ़ के शनि बाजार रोड स्थित नंद लाल भवन में दो कमरों वाले फ्लैट में आग लग गई है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हो गए हैं। एक का एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि तीन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस, दमकल विभाग की दो गाड़ियां और तीन पीसीआर वैन मौके पर मौजूद हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एलपीजी सिलेंडर लीक होने की वजह से घर में आग लगी। हालांकि सिलेंडर सेफ मिला है। ऐसे में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, नंद लाल भवन के दो फ्लैट वाले घर में बुधवार तड़के 3:27 बजे आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों में चार घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। पीसीआर कॉल मिलने पर एसएचओ किशनगढ़ अपने स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। चौथी मंजिल पर दो कमरों वाले फ्लैट में आग लग गई थी। इसके बाद दमकल की दो और तीन पीसीआर वैन मौके पर पहुंचीं। सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है।एक महिला सहित चार घायलों को पीसीआर वैन द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां 16 साल के आकाश मंडल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी, जिसे स्थानीय पुलिस के साथ अस्पताल भेजा गया। पूछताछ करने पर पता चला कि इस फ्लैट में लक्ष्मी एस. मंडल का पांच सदस्यीय परिवार किराए पर रह रहा था। शुरू में शक था कि एलपीजी सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगी, लेकिन एलपीजी सिलेंडर सेफ मिला है और आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सफदरजंग अस्पताल में तीन लोग भर्ती हैं। जिनके नाम हैं- अनीता मंडल पुत्र लक्ष्मी मंडल और उम्र 40 वर्ष, लक्ष्मी मंडल पुत्र श्री सेम चरण उम्र 42 वर्ष औरदीपक पुत्र श्री लक्ष्मी मंडल उम्र 20 वर्ष। इस सभी की हालत स्थिर है।

वहीं 22 साल के सनी मंडल की हालत गंभीर है। उसका एम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मौके पर मोबाइ और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। स्थानीय पूछतछ में पता चला है कि लक्ष्मी मंडल लोकल माली का, जबकि उनके दो बड़े बेटे ब्लिंकिट में काम करते हैं। वहीं छोटा बेटा पढ़ाई कर रहा था। पत्नी अनीता मंडल गृहिणी हैं। एमएलसी प्राप्त होने के बाद, इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *