टंकराम वर्मा पटवारी सस्पेंड तिल्दा-नेवरा
तिल्दा-नेवरा समाधान शिविर में कार्रवाई
- रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही पटवारी को सस्पेंड कर दिया।
- ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि एक छोटे किसान को कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर लगवाए गए और उसकी जमीन को रिकॉर्ड में ‘निरंक’ दिखा दिया गया।
- शिकायत सुनते ही मंत्री ने नाराजगी जताई और एक घंटे के भीतर निलंबन का आदेश दे दिया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल की फटकार
- इससे पहले आरंग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी अधिकारियों को फटकार लगाई थी।
- सोमवार को बीएनबी हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस शिविर में मंत्री व सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों को दिए निर्देश
- मंत्री टंकराम वर्मा ने अतिक्रमण, अपराध और लंबित मामलों पर अधिकारियों को समयसीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
- शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, सफाई, बिजली, अतिक्रमण और राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।