प्रयागराज में छात्रों का धरना जारी, CM योगी आज महाराष्‍ट्र में करेंगे 3 रैली

पीसीएस और आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षाएं एक से अधिक दिन और पालियों में कराने के फैसले के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्र सोमवार सुबह 11 बजे से आयोग के बाहर जमे हैं। मंगलवार की सुबह उनकी संख्‍या कम दिखी लेकिन धरना जारी है। रात तकरीबन 11 डीएम रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा और लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार गेट नंबर 2 पर छात्रों से वार्ता करने पहुंचे थे। लेकिन यह बातचीत सफल नहीं हुई। आयोग के सचिव ने छात्रों से अनुरोध किया कि कृपया वापस जाएं और तैयारी करें। डीएम ने भी छात्रों को यही समझाने की कोशिश की कि उनका अहित नहीं होने पाएगा लेकिन छात्र किसी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं है।

उधर, सीएम योगी आदित्‍यनाथ आज महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार करने वाले हैं। महाराष्‍ट्र के अलग-अलग स्‍थानों पर उनकी तीन जनसभाएं होनी हैं। महाराष्‍ट्र के अचलपुर विधानसभा क्षेत्र में 1.20 बजे उनकी रैली होगी। योगी आदित्‍यनाथ की जनसभा अकोला पश्चिम क्षेत्र में 2.50 बजे और नागपुर में 4.45 बजे होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *