अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और कैश लेकर फारर हुए चोर, वारदात CCTV में कैद

उत्तर प्रदेश के देवरिया में अज्ञात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने चुराकर फरार हो गए. चोर पहले बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे फिर मेन गेट का ताला तोड़ा और कमरे के भीतर दाखिल हुए. यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित ने बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा और करीब चार लाख रुपये जेवर और 55 हजार कैश लेकर फरार हो गए. 

पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दी अपनी शिकायत में शिक्षक ने बताया कि सुबह जब गांव लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था. कमरे के अंदर देखा तो अलमारी टूटी पड़ी थी और उसमें रखे सोने के गहने और कैश गायब था. साथ ही घर का सारा सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है.  

पीड़ित शिक्षक शुभकेश शुक्ला ने बताया कि वह भटनी में परिषदीय विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं. शनिवार की शाम अक्सर वह गांव चले जाते है और सोमवार की सुबह वापस देवरिया लौटते हैं. इस बार पितृपक्ष भी था, जब वह देवरिया लौटे तो उन्होंने देखे कि ताला टूटा है. चोर अलमारी तोड़कर उनकी पत्नी के सभी गहने वा कैश लेकर फरार हो गए.

वहीं इस मामले पर सदर कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है. स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *