पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली

राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया गया। जब कदमकुआं थाना इलाके के पार्क रोड पर बदमाशों ने सरेआम कई राउंड फायरिंग कर दी। और दो लोगों को गोली मारकर फरार हो गए। सरेआम हुई फायरिंग की इस घटना से सनसनी फैल गई है। घायलों में शिवम कुमार और आशीष शामिल हैं। घटना मंगलवार की शाम पांच बजे की है।

गोलीबारी की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग में गोली चलने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन खोखे बरामद किये हैं। वहीं दूसरी ओर घायलों का इलाज पीएमसीएच में जारी है। फरार बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *