1 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंची ये SUV, फिर भी डिमांड थमने का नाम नहीं ले रही; माइलेज 30KM

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने भारतीय बाजार में 1 लाख से ज्यादा यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। हाइराइडर ने इस शानदार मुकाम को सितंबर में हासलि किया है। इसे सितंबर 2022 में लॉन्च किया गाय था। यानी इस मुकाम को हासिल करने के लिए इसे 2 साल का वक्त लगा। अक्टूबर के आखिर तक हाइराइडर की 1,07,975 यूनिट बिक चुकी थीं। मारुति बलेनो से निकली टोयोटा ग्लैंजा हैचबैक, टोयोटा का पहला रीबैज मॉडल था जिसने 1 लाख यूनिट की सेल्स दर्ज की थी। अक्टूबर के आखिर तक कंपनी ने हैचबैक की 1,91,029 यूनिट डीलरशिप को भेज दी थीं।

टोयोटा हाइराइडर का सेल्स डेटा
फेसियल ईयरयूनिट
FY202322,839
FY202448,916
FY2025 (अप्रैल-अक्टूबर)36,220
टोटल1,07,975

टोयोटा हाइराइडर की सेल्स की बात करें तो फेसियल ईयर FY2023 के दौरान इसकी 22,839 यूनिट, FY2024 के दौरान 48,916 यूनिट बिकीं। वहीं, FY2025 (अप्रैल-अक्टूबर) के दौरान इसकी 36,220 यूनिट बिक चुकी हैं। यानी इसकी कुल 1,07,975 यूनिट बिक चुकी हैं।

टोयोटा के मारुति रीबैज मॉडल की सेल्स
मॉडलअप्रैल-अक्टूबर 24अप्रैल-अक्टूबर 23चेंज %
हाइराइडर36,22023,82652
ग्लैंजा29,99431,584-5
टैसर16,588
रुमियन12,4642,365427
टोटल95,26657,77565
टोयोटा होलसेल1,78,3721,35,85631
रीबैज मॉडल शेयर5342

टोयोटा के मारुति रीबैज मॉडल की सेल्स की बात करें अप्रैल-अक्टूबर 2024 के बीच हाइराइडर की 36,220 यूनिट और अप्रैल-अक्टूबर 2023 के बीच इसकी 23,826 यूनिट बिकीं। अप्रैल-अक्टूबर 2024 के बीच ग्लैंजा की 29,994 यूनिट और अप्रैल-अक्टूबर 2023 के बीच इसकी 31,584 यूनिट बिकीं। अप्रैल-अक्टूबर 2024 के बीच टैसर की 16,588 यूनिट बिकीं। इस तरह अप्रैल-अक्टूबर 2024 के बीच रुमियन की कुल 95,266 यूनिट और अप्रैल-अक्टूबर 2023 के बीच कुल 57,775 यूनिट बिकीं।

अर्बन क्रूजर हाइराइडर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में 1.5 लीटर K-सीरीज इंजन लगा है, जो कि 5500rpm पर 86.63 bhp पावर और 4200rpm पर 121.5Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। SUV के इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। टोयोटा ने इससे पहले अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ पेश किया था।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा। इसका माइलेज 26.6 KM/KG का है। जबकि ग्रैंड विटारा CNG का माइलेज भी इतना ही है। हाइराइडर स्ट्रांग-हाइब्रिड में 0.76 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो ARAI सर्टिफाइट 29.97 kmpl का माइलेज देती है।

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, फुल-LED हेडलैंप, एम्बिएंट इंटीरियर लाइटिंग, 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) मिलता है। इसमें 17-इंच की अलॉय व्हील के साथ टोयोटा का आई-कनेक्ट सॉफ्टवेयर भी मिलता है। जो आपकी ड्राइविंग को आसान बनाने का काम करेगा।अगला लेखऐप पर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *