घने, मजबूत और हेल्दी बालों के लिए कौन-सा तेल है ज्यादा असरदार? जानें दोनों के फायदे

घने, लंबे और मजबूत बाल पाने के लिए तेल लगाने की सलाह दी जाती है, लेकिन कौन सा तेल बेहतर है, किस तेल से बालों को सही पोषण मिलेगा, कौन सा तेल किस मौसम के लिए परफेक्ट है, कौन सा तेल बालों की ग्रोथ को प्रोमोट करेगा। ऐसे में दो तेल- आंवला तेल और भृंगराज तेल इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

आयुर्वेद के लिहाज से दोनों ही तेलों का विशेष महत्व है। आंवला का तेल जहां बालों को मजबूती और चमक देने के लिए जाना जाता है, तो वहीं भृंगराज तेल बालों का झड़ना कम करने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन दोनों में से कौन सा तेल बालों के संपूर्ण वास के लिए बेहतर है।

भृंगराज तेल

भृंगराज का तेल स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स पर काम करता है। यह हेयर फॉलकल्स को एक्टिवेट कर हेयर ग्रोथ को प्रोमोट करते हैं। भृंगराज ऑयल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और इसमें मौजूद एल्कलॉइड्स और प्रोटीन बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाते हैं। यह बालों के ग्रोथ फेज को लंबा करने में सहायक है।

जिन लोगों को पतले बाल, बालों का झड़ना औऱ स्कैल्प में पैच की समस्या है, उनके लिए भृंगराज का तेल रामबाण की तरह काम करता है। साथ ही यह तनाव से होने वाले बाल झड़ने को कम करने में मदद करता है। यह आयुर्वेदिक तेल डैंड्रफ और खुजली जैसी स्कैल्प प्रॉब्लम में भी लाभदायक माना जाता है।

आंवला तेल

आंवला का तेल मुख्य रूप से बालों को मजबूती देता है और बालों की डेंसिटी को बढ़ाता है। यह नए बाल उगाने की बजाय मौजूदा बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो यह कोलेजिन बनने में मदद करता है, इससे बालों का शाफ्ट मजबूत होता है। इस तेल के नियमित इस्तेमाल से बालों के टूटने और दोमुंहे होने की समस्या भी कम होती है।

यह उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है, जिनके बाल कमजोर होकर झड़ रहे हैं। साथ ही समय से पहले सफेद हो रहे बालों पर भी काम करता है। आंवला का तेल रूखे और बेजान बालों को भी नरीश करता है। यह बालों की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करता है।

घने बालों के लिए कौन-सा तेल बेहतर है?

विशेषताभृंगराज तेलआंवला तेल
मुख्य कामनए बालों की ग्रोथ और स्कैल्प हेल्थबालों की मजबूती और घनत्व
प्रमुख पोषक तत्ववेडेलोलैक्टोन, फ्लेवोनॉयड्सविटामिन C, टैनिन्स
किसके लिए बेहतरपतले बाल, हेयर फॉलटूटते बाल, समय से पहले सफेद बाल
स्कैल्प टाइपऑयली और खुजली वाली स्कैल्पड्राई और संवेदनशील स्कैल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *